महाराजगंज: सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, 9 गंभीर रूप से घायल





महाराजगंज.जिले के फरेंदा मार्ग के अमहवा बैरियर के पास एक ओवरलोड ट्रक और ऑटो की टक्कर हो गई जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

महाराजगंज जिला मुख्यालय से एक ओवरलोड ऑटो फरेन्दा तहसील जा रहा था। तभी जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर सामने से आ रहे एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

क्या कहना है पुलिस का? - मोके पर मौजूद पुलिस ने बताया, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से मतृकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

सीबीएसई एनईईटी परिणाम 2018 cbseneet.nic.in पर घोषित किया गया। अपने ग्रेड की जांच करें